मुरादाबाद: थाना बिलारी पुलिस ने चोरी करते हुआ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, एसपी देहात ने दी जानकारी
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि, थाना बिलारी पुलिस ने एक शातिर चोर को क्षेत्र के एक घर में चोरी करते हुआ रंगे हाथो पकड़ा है। आरोपी मथुरा का रहने वाला है, यह काफी शातिर चोर यह दूर के जनपदों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाया करता था, पूर्व मे भी अन्य जनपदों में कही मुकदमें दर्ज है। इसके पास से एक हजार रुपए, एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।