मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी
कटघर थाना क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूंढापांडे निवासी रेशम की शादी करीब चार साल पहले मिलक मनकरा निवासी नरेशपाल सैनी के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। नरेशपाल पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। वह बीते करीब 6 माह से कटघर क्षेत्र में रह रहा था।