मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने बकाऊ प्लॉट देखने के बहाने से मालिक को बुलाकर फिरौती मांगने के मामले में, आरोपी महिला समेत 6 गिरफ्तार
कटघर थाना क्षेत्र में बिकाऊ प्लॉट देखने के बहाने से बदमाशों ने भूमि स्वामी को सूमसाम इलाके में बुलाकर बंधक बना लिया। हत्या का 10 लाख का सौदा होने की बात कहने लगे। भूमि स्वामी से 8 लाख की रंगदारी मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत छह को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने किया खुलासा।