बिंदकी: गौरी गांव के चौभुजी माता मंदिर से लगभग 150 पीतल के घंटे चोरी, पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के गौरी गांव में चौभुजी माता के मंदिर में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अंदर घुसे और मंदिर के अंदर लगे छोटे-बड़े लगभग 150 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। गांव के अंशु ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू की।