गिधौर: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कर्मियों में आक्रोश, जमुई में आंदोलन की चेतावनी
Gidhaur, Jamui | Jul 12, 2026 शहर के जय हिंद धर्मशाला में रविवार को 3 बजे बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अनीता अंशु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी परियोजनाओं की अध्यक्ष, सचिव तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं शामिल हुई। बैठक में सेविका-सहायिकाओं ने पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर गहरा आक्रोश जताया।