सांसद ने तालाब गहरीकरण कार्य में किया श्रमदान, ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सांसद श्रीमती Sandhya Ray संध्या राय ने जनपद पंचायत भाण्डेर की ग्राम पंचायत खिरिया आलम में तालाब गहरीकरण कार्य में श्रमदान कर सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजनों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
सांसद श्रीमती राय ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। तालाबों, जलाशयों एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन से जल संकट की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
#दतिया #cmmadhyaprasdesh #JansamparkMP #datia #मध्यप्रदेश
Datia, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026