मड़ियाहू: दिलावरपुर में मैजिक के धक्के से ही 2 वर्षीय बालिका की मौत, शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी मड़ियाहूं पुलिस
दिलावरपुर बाईपास स्थित एक कबाड़ की दुकान पर मैजिक के धक्के से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। बताया जाता है कि गुतवन गांव निवासी अकरम का परिवार दिलावरपुर बाईपास स्थित एक कबाड़ की दुकान पर काम करता है। अकरम की दो वर्षीय पुत्री सहाना खेल रही थी,तभी मैजिक से धक्का लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी।