मड़ियाहू: बरसठी बाजार में जिला पंचायत से बनी नाली उद्घाटन से पहले टूटी, आवागमन में परेशानी
बरसठी बाजार में जिला पंचायत से बनी करोड़ो रूपये की नाली उद्घाटन के पहले ही कई जगह टूट गयी।नाली टूट जाने से बाजार वासियों में रोष है। बरसठी बाजार में जल निकासी के लिए जिला पंचायत से एक माह पूर्व बनी नाली हल्के वाहन जाने के कारण कई जगहों पर टूट गयी। यह नाली बाजार में सड़क के बीच मे बनी थी, नाली टूटने से बाजार में आवागमन की समस्या के साथ ही जल निकासी बाधित हो रहा