मड़ियाहू: जयरामपुर तिराहे पर पिकअप की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, बरसठी पुलिस ने घायल को CHC भेजा
जयरामपुर तिराहे पर बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।