मड़ियाहू: सीरिया गांव के पास सीमेन्ट लदा ट्रैक्टर पलटा पलटने से लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पहुँच आग पर पाया काबू
सीरिया गांव स्थित बसूही नदी पुलिया के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलट जाने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर धुंधू कर जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि सिधवन स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री से ट्रैक्टर पर ड्राइवर तारा चंद परफेक्ट ब्रांड का सीमेंट लेकर जौनपुर की तरफ जा रहा था।