हिसार: हिसार के राजली गांव में भरा पानी, ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया, डीसी से मिलने पहुंचे
Hisar, Hissar | Sep 4, 2025 हिसार के राजली गांव में एक सप्ताह से पानी भरा है जिसके चलते लोग मकान छोड़कर अन्य जगहों पर जाने लगे हैं। वीरवार को ग्रामीणों ने बताया कि फासले पूरी तरह से खराब हो गई है। बीते दिन उपायुक्त ने गांव का दौरा किया था लेकिन पीड़ित परिवारों से मुलाकात नहीं की है। वीरवार को हिसार उपायुक्त से मिलने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे।