Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
jalaunmetro
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई फिर सुर्खियों में, सीनियरों पर जूनियर से मारपीट का वीडियो वायरल
Orai, Jalaun
| Sep 22, 2026
MORE NEWS
Orai, Jalaun | Sep 22, 2026
Orai, Jalaun | Sep 22, 2026
जालौन की सड़कों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति, आज से अभियान का आगाज जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर 63 किलोमीटर मार्गों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग पहले चरण में शामिल उरई/जालौन। जनपद की सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में सोमवार से गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित मार्गों पर सड़क की खराब सतह और गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों की कुल 63 किलोमीटर लंबाई को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने जिलाधिकारी के निर्देश के बाद चिन्हित मार्गों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। इन पांच मार्गों पर होगा काम: गड्ढामुक्ति अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरि मार्ग के 15 किलोमीटर और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किलोमीटर तथा जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी गड्ढामुक्त किया जाएगा। इनमें हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी में आता है, जबकि अन्य चिन्हित मार्गों में ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर: जिला प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य खराब सड़कों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को दूर कर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। प्रशासन के अनुसार, आगामी चरणों में आवश्यकता के आधार पर अन्य खराब मार्गों को भी गड्ढामुक्ति अभियान में शामिल किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मुख्य बिंदु: 63 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पहले चरण में 5 प्रमुख मार्ग लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया काम गुणवत्ता और समयबद्धता पर जिलाधिकारी का जोर
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026
दुनिया के बाजार में जालौन की दस्तक, UPITS-2026 में पांच उद्यमी करेंगे प्रतिनिधित्व उरई/जालौन। बुंदेलखंड की पहचान और स्थानीय हुनर को वैश्विक मंच देने की दिशा में जालौन अब एक और कदम आगे बढ़ा है। 24 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 में जालौन के पांच उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। 80 देशों की भागीदारी वाले इस आयोजन में जिले के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बाजार विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जालौन के पांच प्रतिभागियों को ट्रेड शो में स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें हाथ कागज संघ कालपी के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ओडीओपी एवं जीआई टैग श्रेणी में कालपी के प्रसिद्ध हाथ कागज उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। अमन चंदेल लकड़ी के खिलौने, राधा पाण्डेय गौ-निर्मित उत्पाद, अखिलेश पाल ओडीओसी के अंतर्गत रसगुल्ला व गुझिया तथा शौर्य कुमार सिंह (अनुरागिनी संस्थान, कालपी) हाथ कागज उत्पादों के साथ प्रतिभाग करेंगे। उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर के अनुसार, UPITS-2026 जालौन के उद्यमियों के लिए केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नए खरीदारों, व्यापारिक संपर्कों और बाजार विस्तार का बड़ा अवसर है। प्रदेश सरकार की ओर से ओडीओपी, जीआई टैग, सीएम युवा एवं ओडीओसी श्रेणी के प्रतिभागियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही परिवहन पर 75 प्रतिशत तक किराया प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। कालपी का हाथ कागज, लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित उत्पाद और स्थानीय खाद्य सामग्री के जरिए जालौन अपनी विविध उत्पाद क्षमता, स्थानीय हुनर और उद्यमिता को दुनिया के सामने रखेगा। यह भागीदारी जिले के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार व उद्योग विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #Jalaun #UPITS2026 #UPInternationalTradeShow #Kalpi #HandmadePaper District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026
आईटीआई उरई में मोटिवेशनल प्रोग्राम, कैरियर काउंसलिंग और रोजगार मेले का आयोजन रोजगार मेले में 20 अभ्यर्थियों का चयन, चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए ऑफर लेटर उरई/जालौन। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई में 21 सितंबर 2026 को मोटिवेशनल प्रोग्राम, कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के अवसरों, कैरियर विकल्पों और औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को रोजगार एवं कैरियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रोजगार मेले में टेक्नीको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि शैलेन्द्र परिहार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के आधार पर 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी क्रम में अरविंद लिमिटेड, वाराणसी के प्रतिनिधि अतुल पाण्डेय ने ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 7 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया। इस प्रकार रोजगार मेले के माध्यम से कुल 20 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें अपने कैरियर के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी एवं माधौगढ़ में भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026
जालौन की सड़कों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति, 63 किमी मार्गों पर शुरू हुआ अभियान अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई/जालौन। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर जनपद में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में उरई क्षेत्र के 5 प्रमुख मार्गों के 63 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। इसके तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरि व बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15-15 किमी, हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किमी, आटा-चुर्खी से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किमी और जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किमी हिस्से को गड्ढामुक्त किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के आगामी चरणों में अन्य मार्गों को भी शामिल किया जाएगा। #dmjalaun #oraijalaun #jalaunnews #up92 #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026
खड़ी बाइक बनी आग का गोला, साजिश की आशंका से हड़कंप जालौन। आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव में खड़ी एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई। कुछ ही देर में आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बाइक मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय बाइक में अचानक आग लगी। लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों की कोशिशों के बावजूद बाइक को नहीं बचाया जा सका। बाइक मालिक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक में जानबूझकर आग लगाई है। उनके इस आरोप के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, आग लगने की वजह की अभी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह आटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आग लगने के संभावित कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे और जानबूझकर आग लगाए जाने, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026
रंगमंच पर दिखेगी 25 साल की सेवा यात्रा, जालौन में होंगे ‘नमो सेवा; अनकही कहानियाँ’ के 20 नाट्य मंचन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, संवाद-संगीत और अभिनय के जरिए प्रस्तुत होगी सेवा यात्रा उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जालौन में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में 20 स्थानों पर विशेष नाट्य मंचन किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर झलकारी बाई सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित रहीं। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, 22 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच जिले के विभिन्न स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा को नाटक, संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को केंद्र में रखा जाएगा। साथ ही जनकल्याण, सुशासन, सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि जिले में कुल 20 स्थानों पर नाटक का मंचन किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से संवाद स्थापित करने की योजना है। ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप में तैयार किया गया है। कुशल कलाकार अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से सेवा यात्रा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे। भाजपा की ओर से बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संदेश को विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाना है। इसी क्रम में कला और नाट्य को जनसंवाद का माध्यम बनाया गया है। इस दौरान अमित निरंजन, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, अशोक राठौर, रामानुग्रह राजावत, मनोज यादव, विनियन द्विवेदी , वीर प्रताप जादौन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Sep 20, 2026