#31टैबलेट और #24स्मार्टफोन का वितरण लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी
#बलिया,#16सितंबर
#जिलाधिकारी #मंगला #प्रसाद #सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अवशेष टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण की समीक्षा बैठक हुई।
#समीक्षा में सामने आया कि जिले के छह महाविद्यालयों में 31 टैबलेट तथा 12 महाविद्यालयों में 24 स्मार्टफोन का वितरण अभी लंबित है।
#वितरण कार्य में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष सभी टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण हर हाल में गुरुवार तक पूरा कर शून्य किया जाए।
#उन्होंने कहा कि योजना के पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
#डीएम ने एक सप्ताह बाद पुनः समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली समीक्षा से पहले सभी अवशेष उपकरण वितरित हो जाने चाहिए। बैठक में सीआरओ गुलशन जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।