बुलंदशहर: मिलावट के शक में डेयरी पर छापा, 2 क्विंटल पनीर और 1500 लीटर दूध नष्ट
बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव डाबर स्थित श्री गणेश डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से करीब 2 क्विंटल पनीर और 1500 लीटर दूध जब्त कर नष्ट करा दिया। पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Bulandshahr #बुलंदशहर #FoodSafety #FSDA #मिलावट मिलावटीपनीर दूध FoodRaid BreakingNews NCRExpressNews