सदर: प्रेम संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति को हिरासत में लिया गया
Sadar, Lucknow | Sep 10, 2026 तालकटोरा इलाके में प्रेम संबंध के शक में 29 वर्षीय महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति शव को लेकर पारा स्थित अपने घर पहुंचा। शव पर चोट के निशान देखकर मायके वालों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।