महोबा: समदनगर हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमले में बीजेपी नेता समेत 5 पर FIR, एक आरोपी का बेखौफ वीडियो वायरल
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 युवक जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवप्रताप परमार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित बेड़िया को गिरफ्तार कर लिया है, जो वारदात को लेकर कह रहा है कि उसे कोई दुख नहीं चाहे फांसी हो।