भीलवाड़ा: भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना 'मन की बात' का 133वां संस्करण
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 30 मिनट के संबोधन में अनेक महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।