मांट: युवक अवैध तमचे और जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया
Mat, Mathura | Sep 1, 2026 थाना सुरीर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार सुबह खायरा चौकी क्षेत्र के पास गश्त पर थी। इसी दौरान खायरी कोठी नहर के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे विकास निवासी ग्राम भालई) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।