बीना: ग्राम देहरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
Bina, Sagar | Aug 21, 2026 मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत हर शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि शासन और प्रशासन सीधे जनता से जुड़ सके।इसी अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत देहरी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम रविश श्रीवास्तव, तहसीलदार अंबर पंथी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।