फर्रुखाबाद: खिमशेपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड घायल, हाथ फैक्चर, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना कादरीगेट के सातनपुर निवासी अंकित मौर्या पुत्र नरेश चंद्र मौर्या खिमशेपुर औधोगिक क्षेत्र में कोकोकोला की फैक्ट्री बन रही है। वहाँ अंकित मौर्या सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। वह शनिवार देर शाम फर्रुखाबाद से बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी खिमशेपुर के पास इटावा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने अंकित की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे वह घायल हो गया।