टीकमगढ़: पपौरा जैन मंदिर के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल, 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
पपौरा जैन मंदिर के पास गुरुवार को एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मवई गांव निवासी सुनील अपनी बाइक से पठा गांव से अपने गांव की ओर वापस जा रहा था, रास्ते में पपौरा जैन मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।