प्रतापगढ़: ग़ज़राही पुलिया से जीजा की हत्या के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार
जेठवारा के ग़ज़राही पुलिया से पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी चंदेश और तेज बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने गुरुवार सुबह 6 बजे बताया की जवाबी फायरिंग में चंदेश घायल हुआ है। इन बदमाशों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इनके पास से हथियार और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।