बक्सर: पहलगाम हमले के विरोध में धनसोई में राजपुर विधायक के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च
Buxar, Buxar | Apr 26, 2025 धनसोई बाजार में पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए कैंडल मार्च का नेतृत्व राजपुर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के विधायक विश्वनाथ राम ने किया। संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शाबिर हाशमी ने किया। कैंडल मार्च धनसोई चांदनी चौक से शुरू होकर धनसोई बाजार स्थित जन सामुदायिक भवन पर सम्पन्न हुआ।