बक्सर: टीटीई द्वारा यात्रियों से बदसलूकी करने के मामले में जांच करने बक्सर स्टेशन पहुंचे सीआईटी
Buxar, Buxar | Apr 26, 2025 स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार लाल गाड़ी से पहुंचे टीटीई द्वारा यात्रियों के साथ की गई बदसलूकी व अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ लिया है. इस आशय की खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल होने के बाद दानापुर मंडल रेल प्रबंधक ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच करने के लिए शनिवार को दानापुर मंडल के सीआईटी नीलेश शरण को मौके पर शनिवार को भेजा.