नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने एक बोतल शराब के साथ कार सवार चार शराबी को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने एक बोतल शराब के साथ कार सवार चार शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस गांव निवासी मनीष कुमार, विकास कुमार,भोपतपुर गॉव निवासी अनीश कुमार एवं न्यू एरिया डेहरी ऑन सोन निवासी राहुल कुमार शामिल है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को दी है.