नबीनगर: न्यू नगर मझियांव गांव से पुलिस ने शराब मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के न्यू नगर मझियांव गांव से शराब मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी अभय राम है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.