नबीनगर: सिंहपुर गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नवीनगर थाना की पुलिस ने सिंहपुर गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी पप्पू पाल है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.