सहावर: अमांपुर विधानसभा में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
अमांपुर विधानसभा में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी रक्षा का संकल्प लेते हुए बहनों को उपहार भेंट किए।