खुरई: नवोदय विद्यालय के सामने सड़क लेवलिंग कार्य में लगे मजदूर की करेंट लगने से मौत, शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी।
Khurai, Sagar | Jul 19, 2024 खुरई में नवोदय विद्यालय के सामने सड़क निर्माण में लगे मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई। दरअसल डायमंड इंफ्रा कंपनी द्वारा सड़क लेवलिंग कार्य करते समय सुबह लगभग 11 बजे नवोदय विद्यालय के सामने सौरभ यादव नाम के युवक लेवलिंग रॉड को ऊपर उठाया तो करेंट की लाइन छू गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।