खुरई: तलापार में घर में बिजली बोर्ड सुधारते समय आई लाइट, करंट लगने से युवक की हुई मौत; भतीजे की बारात लौटने से पहले पसरा मातम
Khurai, Sagar | Jul 17, 2024 खुरई के तलापार गांव में दोपहर लगभग 12 बजे 35 वर्षीय युवक संजीव चौरासिया अपने घर में अकेला था। सभी उसके भतीजे की बारात में गए थे। लाइट नहीं होने के कारण बिजली बोर्ड सुधारने लगा। उसी समय लाइट आ जाने से वह करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। भतीजे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।