खुरई: इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया, रात में झंडा चौक पर ताजियों के साथ हुआ अखाड़ों का प्रदर्शन
Khurai, Sagar | Jul 17, 2024 आज मुहर्रम माह की 10 तारीख को खुरई में भी ताजिया निकाले गए। सुबह लोगों ने अपने अपने ताजियों को सजाकर मस्जिद के पास प्रदर्शित किया। दोपहर में ताजियों का नगर भ्रमण कराया गया। शाम को ताजियों को एक साथ रखा गया। जहां पर मुस्लिम युवाओं ने अखाड़ों के बेहतरीन प्रदर्शन दिखाए,अखाड़ों और ताजियों को देखने हजारों पुरुष, महिलाएं और बच्चें पहुंचे। देर रात तक चला प्रदर्शन।