खुरई: खजरा हरचंद में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर की इलेक्ट्रानिक सामग्री बर्बाद, छत भी हुई क्षतिग्रस्त,60 हजार का नुकसान।
Khurai, Sagar | Jul 18, 2024 खुरई के खजरा हरचंद गांव में आज शाम लगभग 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से गोपाल कुर्मी के घर की इलेक्ट्रानिक सामग्री बर्बाद हो गई। छत भी क्षति ग्रस्त हो गई। घर का कूलर, पंखा, दो टीवी दो मोबाइल, बिजली फाइटिंग बर्बाद हो गई। इसमें लगभग 60 हजार का नुकसान पहुंचा है।