प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में चिमटा वाले बाबा ने एक यूट्यूबर की चिमटे से पिटाई की, वीडियो हो रहा वायरल
महाकुंभ मेला क्षेत्र में चिमटे वाले बाबा इससे पूर्व दो लोगों की पिटाई कर चुके हैं। जबकि यूट्यूबरो द्वारा लगातार गलत तरीके से बयान दिया जाता है,जिससे नाराज होकर चिमटे वाला बाबा यूट्यूबरों की पिटाई करते हैं।हालांकि आज बुधवार को करीब 3:00 बजे से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,जिसमें यूट्यूबर की बाबा ने चिमटे से पिटाई की है।