प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्री पवित्र संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
प्रयागराज के भव्य महाकुंभ में आज बुधवार को करीब 12 बजे के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे,जहां पर आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया की बैठक के उपरांत मंत्रिमंडल के सभी मंत्री पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे, इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने व्यवस्थाओं को लेकर सराहना की है।