प्रयागराज: कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री ओपी राजभर ने रास्ते में रोकी गाड़ी, वीडियो हो रहा वायरल
प्रयागराज के संगम तट पर आज बुधवार को योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है,जबकि इस बैठक में योगी कैबिनेट के सभी 54 मंत्री शामिल हुए हैं,तथा मंत्री ओपी राजभर को गाड़ी ले जाने का रास्ता नहीं मिल पाया,जिससे नाराज होकर ओपी राजभर ने अन्य लोगों की गाड़ियां रोक दी, जबकि मंत्री ओपी राजभर द्वारा गाड़ियां रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।