प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ क्रूज में सवार होकर संगम तट पर साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना
प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ के दौरान आज बुधवार को योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है,बैठक के दौरान योगी कैबिनेट के सभी 54 मंत्री शामिल हुए हैं,जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं,बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम तट पर पहुंचे,जहां पर क्रूज़ पर सवार होकर पूरे मंत्रिमंडल ने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया है।