प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में किया अमृत स्नान
महाकुंभ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक की गई।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे जहां पर उन्होंने कैबिनेट बैठक की है।आज बुधवार को करीब 2:00 बजे पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया है। सीएम योगी और उनके मंत्रियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।