बक्सर: 9 मई को बक्सर में राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से विवादों के निपटारे का अवसर: प्रधान जिला जज
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे देश के साथ-साथ बक्सर जिले में भी किया जाएगा। लोक अदालत केवल एक न्यायिक मंच नहीं, बल्कि न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने का प्रभावी माध्यम है। उक्त बातें बक्सर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर, काजल झांव ने कहीं।