जमुई: मणिदीप स्कूल के समीप तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चालक सहित 3 लोग घायल
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 मणिदीप स्कूल के समीप रविवार की सुबह 9 बजे के करीब जमुई से मलयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ओटो पलट गई। जिसमें ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए उसी ऑटो से सदर अस्पताल लाया गया।घायल चालक मो. जसीम मलयपुर निवासी ने बताया कि ओटो पर पांच सवारी लेकर जमुई से मलयपुर जा रहा था इसी दौरान मणिदीप स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के चकमा दे दिया।