जमुई: खैरमा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक और MDM कर्मी घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास शनिवार की रात 9:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक और एमडीएम कर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।