गिरिडीह: पटेल नगर में क्षत्रीय कल्याण समाज ट्रस्ट की बैठक हुई, कई निर्णय लिए गए
शहरी क्षेत्र के पटेल नगर में क्षत्रीय कल्याण समाज ट्रस्ट की बैठक रविवार को 12 बजे विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के आवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीपी सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से समाज की मजबूती व एकजुट पर बल दिया गया। बताया गया कि समाज के द्वारा बनाये जा रहे धर्मशाला व छात्रावास को आने वाले एक वर्ष में तैयार किया जाना है।