गिरिडीह: सड़क हादसे में घायल बच्चे की सदर अस्पताल में मौत, 3 लोगों का इलाज जारी
सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई।वहीं 3 लोगों का इलाज चल रहा है। जमुआ थाना क्षेत्र के करहोबिंदो नाना नानी के साथ स्कूटी पर सवार होकर दो बच्चा गिरिडीह आ रहा था।तभी बैंगाबाद के मुद्राडीह के पास एक कार ने इनकी स्कूटी में ठोकर मार दी।घटना में चारों घायल हो गए।