गिरिडीह: सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन,कुल 38 मामलो का हुआ निष्पादन
सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को 11 बजे से मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडेय के आदेशानुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रभार सुशीला हांसदा के नेतृत्व में किया गया। इसके आयोजन में कुल 6 बेंचो का गठन किया गया था।