गिरिडीह: घोरंगी निवासी महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोरंगी की रहने वाले करसिया देवी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।रविवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि जहर खाने के बाद इसकी तबीयत बिगड़ गई।जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने देखा और इसे तुरंत ही सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।