नरवल: साढ़ के भीतरगांव कस्बा में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव कस्बा में रहने वाले 18 वर्षीय आकाश फराटा पंखा लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गए और समय करीब 4:30 बजे झुलस गए ।परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।