नरवल: महाराजपुर के अमोली में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में 32 वर्षीय विमल कुमार ने फांसी लगाकर रात्रि 10:30 बजे आत्महत्या कर ली। पत्नी अंजलि ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी ।थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।