नरवल: महाराजपुर के सिकठिया में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
महाराजपुर के सिकठीया गांव में रहने वाले 45 वर्षीय शब्दीख ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जानकारी दी कि मृतक ने समूह से डेढ़ लाख रुपए ऋण ले रखा था जिसकी किस्त लेने के लिए आए दिन सूदखोर घर आ रहे थे।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया युवक ने करीब 3:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या की है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।