नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर गांव में नहर में युवक का शव उतराता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।