नरवल: रूमा में ट्रैक्टर और ट्रक के बीच हुई टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
महाराजपुर के रूमा में ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई।हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।