हुसैनाबाद: सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, तट से 21 मीटर ऊपर पहुंचा पानी; जपला-देवरी क्षेत्र में बढ़ी चिंता।
जपला। सोन नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर से जपला-देवरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी तट से करीब 21 मीटर ऊपर तक पहुंचने की बात सामने आई है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को लगातार सतर्क रहने की अपील कर रहा है। गुरुवार सुबह भी इसका असर देखने को मिला